PLI स्कीम का बढ़ेगा दायरा, एसी-एलईडी और मोटर बनाने के लिए 13 और आवेदन आए; 60000 लोगों को मिलेगा रोजगार
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग को एसी और एलईडी लाइट उत्पादन से जुड़ी पीएलआई योजना (PLI Scheme) के चौथे दौर में 1914 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। 13 आवेदकों में से, नौ एसी कंपोनेंट और चार एलईडी कंपोनेंट निर्माण के लिए हैं। इस योजना से लगभग 60,000 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उत्पन्न होने की उम्मीद है और भारत एक प्रमुख वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनेगा।
द्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) को एसी और एलईडी लाइट के उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के चौथे दौर में 1914 करोड़ रुपये की इंवेस्टमेंट कमिटमेंट के साथ 13 और आवेदन मिले हुए हैं।
इस दौर के लिए आवेदन 15 सितंबर 2025 से 10 नवंबर 2025 तक लिए गए। डीपीआईआईटी ने गुरुवार को बयान में कहा कि 13 आवेदक में से एक मौजूदा पीएलआई लाभार्थी है, जो 15 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है।